फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB Animal Attendant Result: पशु परिचर परीक्षा के नतीजों पर बोले अध्यक्ष आलोक राज, जानें क्या कहा

Fri, 04 Apr 2025 10:12 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB Animal Attendant Result: राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2025 के परिणाम का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। जैसे ही परिणाम जारी किए जाएंगे, वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन
RSMSSB Animal Attendant Result - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSMSSB Animal Attendant Result: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2025 के नतीजे आज घोषित होने की उम्मीद है। रिजल्ट घोषित होने पर इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rssb.rajasthan.gov.in) पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को परिणाम जांचने के लिए अपना रोल नंबर और अन्य संबंधित विवरण वेबसाइट पर दर्ज करने होंगे। यह परीक्षा राज्य में पशु चिकित्सा सेवाओं से संबंधित विभिन्न पदों के लिए आयोजित की गई थी। अगर आपको और किसी जानकारी की आवश्यकता हो या परिणाम डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही हो, तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों का पालन कर सकते हैं। 

अध्यक्ष आलोक राज ने क्या बताया?

इनकी मेरिट लिस्ट गुरुवार को तकनीकी कारणों के चलते जारी नहीं हो पाई है। पास हुए अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोल नंबर के साथ वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। इसके कारण वेबसाइट पर अपलोड करने में समय लग रहा है।
 


इस दिन हुई परीक्षा

यह राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024 राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 1 से 3 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 17 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से करीब 10 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


इस परीक्षा के माध्यम से कुल 6433 पदों पर भर्ती की जाएगी। शुरुआत में यह संख्या 5934 पदों की थी, लेकिन बाद में 499 अतिरिक्त पद जोड़े गए, जिससे कुल रिक्तियों की संख्या बढ़ गई। यह परीक्षा राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है।


अनुपस्थित अभ्यर्थियों के लिए पेनल्टी लागू

आरएसएमएसएसबी की भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों पर अब पेनल्टी लागू की जाएगी। यदि कोई अभ्यर्थी एक वित्तीय वर्ष में होने वाली दो परीक्षाओं में अनुपस्थित रहता है, तो उसके ऑनलाइन आवेदन की सुविधा ब्लॉक कर दी जाएगी। इसे फिर से अनब्लॉक करने के लिए अभ्यर्थी को 750 रुपये का पेनल्टी शुल्क जमा करना होगा।

इसके अलावा, यदि अभ्यर्थी उसी वित्तीय वर्ष में दो और परीक्षाओं में अनुपस्थित रहता है, तो उसकी ऑनलाइन आवेदन सुविधा फिर से ब्लॉक कर दी जाएगी और उसे पेनल्टी शुल्क के रूप में 1500 रुपये जमा करना होगा, तभी उसकी आवेदन प्रक्रिया पुनः शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

रिजल्ट कैसे करें चेक

अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आप आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, एनिमल अटेंडेंट रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां एक पीडीएफ फाइल खुलेगी। अपना रोल नंबर खोजने के लिए सर्च फंक्शन (Ctrl + F) का उपयोग करें।
  • अब कटऑफ अंकों के साथ परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा।
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें