जिन लोगों ने RSMSSB की परीक्षा के लिए आवेदन किया है उनके लिए परीक्षा का पैटर्न जानना बेहद ज़रूरी है। आपको बता दें कि उम्मीदवार के चयन के लिए परीक्षा दो भागों (ऑब्जेक्टिव टाइप और टाइपिंग टेस्ट) के रूप में होगी। 3 घंटे के इस टेस्ट में सामान्य ज्ञान से लेकर साइंस, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेेजी, कंप्यूटर आदि सब्जेक्ट्स से संबंधित सावाल पूछे जाएंगे।
ऑब्जेक्टिव टाइप
- यह परीक्षा दो भागों में होगी।
- पहले भाग में सामान्य ज्ञान और साइंस से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।
- दूसरे भाग में सामान्य हिंंदी और सामान्य अंग्रेजी विषयों से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।
- 100 अंकों की इस परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।
टािइपिंग टेस्ट
- अगर आप लिखित परीक्षा में पास हो जाते हैं तब आपका सामना टाइपिंग टेस्ट से होगा।
- यह परीक्षा भी दो भागों में होगी।
- कंप्यूटर इन हिंदी और कंप्यूटर इन इंग्लिश, जिसमें गति परिक्षण, दक्षता परिक्षण के द्वारा परिणाम निकाला जाएगा।
- 100 अंकों की इस परीक्षा में उम्मीदवारों को 10-10 मिनट का समय दिया जाएगा।