फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRC Job: रेलवे में निकलीं 2400+ नौकरियां, 10वीं और ITI पास अभ्यर्थी अभी करें आवेदन; जानें कैसे होगा चयन

Fri, 15 Aug 2025 10:29 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RRC Central Railway Vacancy: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने 2400 से अधिक अप्रेंटिस के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 10वीं और ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRC Central Railway Recruitment 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने सेंट्रल रेलवे, मुंबई में अप्रेंटिस के 2418 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और इसके लिए अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 तय की गई है।  

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाई स्कूल) न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो और संबंधित ट्रेड में ITI पास प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। इस पद के लिए आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष निर्धारित की गई है।

ऐसे होगा चयन 

चयन पूरी तरह से मेरिट सूची के आधार पर होगा। इसके लिए उम्मीदवार के मैट्रिकुलेशन (कक्षा 10) के कुल अंकों और संबंधित ट्रेड में आईटीआई के कुल अंकों का साधारण औसत निकाला जाएगा। मैट्रिकुलेशन में सभी विषयों के अंक शामिल किए जाएंगे (बेस्ट ऑफ फाइव नहीं), जबकि आईटीआई में सभी सेमेस्टर के औसत अंक या प्रोविजनल नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT) के अंक लिए जाएंगे।

अंतिम मेरिट सूची अंकों के अवरोही क्रम में तैयार की जाएगी, और यदि अंक समान हों, तो उम्मीदवार की उम्र और मैट्रिक उत्तीर्णता की तिथि को प्राथमिकता दी जाएगी। सूची में शामिल उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों का सत्यापन और चिकित्सीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क (Non-refundable) का भुगतान करना होगा। यह शुल्क जमा करने के बाद किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

जरूरी दस्तावेज

आवेदन के समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज़ ऑनलाइन अपलोड करने होंगे:

  • मोबाइल नंबर और ईमेल ID
  • 10वीं (हाई स्कूल) की मार्कशीट
  • ITI पास सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड / पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (Signature)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें