फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे भर्ती सेल ने निकाली हैं बंपर नौकरियां, आप भी कर सकते हैं आवेदन

Mon, 14 Dec 2020 05:29 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे में नौकरियां
विज्ञापन

RRC Apprentice Recruitment 2020: अगर आप नौकरी खोज रहे हैं, तो आपके पास रेलवे में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। दरअसल, रेलवे भर्ती सेल ने बंपर नौकरियां निकाली हैं, जिनके लिए 15 से लेकर 24 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


रेलवे भर्ती सेल ने निकाली हैं 1004 रिक्तियां
रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने अपरेंटिसशिप के लिए 1004 रिक्तियां निकाली हैं। ये भर्तियां साउथ वेस्टर्न रेलवे के विभिन्न डिविजन/वर्कशॉप/यूनिट के लिए निकाली गई हैं। योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें-रेलवे भर्ती बोर्ड की मेगा परीक्षा कल से, 2 करोड़ से ज्यादा लोग 1.4 लाख नौकरियों के लिए देंगे एग्जाम 
विज्ञापन
विज्ञापन



9 जनवरी 2021 तक कर सकते हैं आवेदन
अभ्यर्थी विभिन्न ट्रेड्स के लिए आरआरसी की आधिकारिक  वेबसाइट rrchubli.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास आवेदन के लिए 9 जनवरी 2021 तक का मौका है, इसलिए इससे पहले ही सभी अपना आवेदन कर लें। सामान्य वर्ग व ओबीसी को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/एसटी व महिला उम्मीदवारों के लिए  कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। 1004 रिक्तियों में से 287 रिक्तियां हुबली डिविजन के लिए, 280 रिक्तियां बेंगलुरु डिवीजन के लिए, 217 कैरिज रिपेयर वर्कशॉप हुबली, 177 रिक्तियां मैशूर डिवीजन और 43 रिक्तियां सेंट्रल वर्कशॉप मैशूर के लिए हैं। अभ्यर्थी इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें