फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Technician Salary: रेलवे में टेक्नीशियन की कितनी मिलती है सैलरी? जानें ग्रेड I और III का वेतन और भत्ते

Sat, 28 Jun 2025 05:49 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Technician Salary 2025: रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड I और ग्रेड III पदों पर अलग-अलग वेतन दिया जाता है। इसके अलावा कर्मचारियों को अतिरिक्त भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलती है।
विज्ञापन
वेतन - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB Technician Salary 2025: रेलवे में नौकरी करना हमेशा से युवाओं का सपना रहा है, खासकर जब बात टेक्नीशियन पद की हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड I और ग्रेड III को कितनी सैलरी मिलती है? आरआरबी टेक्नीशियन सैलरी के अनुसार, इन पदों पर न केवल आकर्षक वेतन दिया जाता है, बल्कि कई भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

टेक्नीशियन ग्रेड-I और ग्रेड-III के लिए आवेदन शुरू

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-I और ग्रेड-III पदों पर कुल 6238 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए 28 जून 2025 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 28 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

पदों का विवरण

  • टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल): 183 पद
  • टेक्नीशियन ग्रेड-3: 6055 पद

RRB Technician Salary: कितनी मिलेगी सैलरी?

रेलवे में ग्रेड I सिग्नल टेक्नीशियन को पे लेवल 5 के अंतर्गत रखा गया है, जिसमें उनका मासिक मूल वेतन ₹29,200 निर्धारित होता है। वहीं रेलवे में ग्रेड III टेक्नीशियन को पे लेवल 2 के अंतर्गत रखा गया है, जिसमें उनका मासिक मूल वेतन ₹19,900 होता है।

मिलता है कई तरह के भत्तों का भी लाभ

भारतीय रेलवे द्वारा आरआरबी टेक्नीशियन कर्मचारियों को दिए जाने वाले भत्तों और लाभ की सूची कुछ इस प्रकार है।
  • डीए (महंगाई भत्ता)
  • एचआरए (हाउस रेंट अलाउंस)।
  • दैनिक भत्ता।
  • परिवहन के लिए भत्ता।
  • नाइट ड्यूटी भत्ता के लिए।
  • छुट्टियों के लिए मुआवजा।
  • केवल रेलवे डॉक्टरों के लिए वाहन भत्ता।
  • ओवरटाइम के लिए भत्ता
इन सभी लाभों को मिलाकर टेक्नीशियन ग्रेड I पद पर नियुक्त कर्मचारी को कुल मिलाकर ₹45,000 से ₹50,000 तक का मासिक वेतन प्राप्त हो सकता है। जबकि ग्रेड III टेक्नीशियन को ₹30,000 से ₹35,000 प्रति माह तक का कुल वेतन प्राप्त हो सकता है। हालांकि, यह राशि सेवा स्थान, शहर की श्रेणी और व्यक्तिगत पात्रताओं के आधार पर थोड़ी बहुत बदल सकती है।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया (RRB Technician Selection Process) 

आरआरबी टेक्नीशियन पदों पर चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरी होती है। 
  • CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
  • मेडिकल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में भाग लेना होता है, जिसमें सफल होने पर ही वे अगले चरण यानी मेडिकल जांच के लिए पात्र माने जाते हैं। मेडिकल टेस्ट के बाद योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाता है। चयन प्रक्रिया की हर स्टेज में सफल होना अनिवार्य है। परीक्षा में भाग लेने के लिए सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें