फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Technician Recruitment 2025: रेलवे में टेक्नीशियन के 6180 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू होगा पंजीकरण

Wed, 18 Jun 2025 10:31 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Technician Bharti 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 6180 तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय-सीमा के भीतर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
RRB Railway Job 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB Technician Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 6180 तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 28 जून से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई, 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय-सीमा के भीतर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
कार्यक्रम  तिथि
आवेदन शुरू  28 जून, 2025
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि  28 जुलाई, 2025
कुल पद  6180

आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2025 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान 6180 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 180 रिक्तियां तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए हैं, और 6000 रिक्तियां तकनीशियन ग्रेड III सिग्नल के लिए हैं।
 
तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल 180 रिक्तियां
तकनीशियन ग्रेड III सिग्नल 6000  रिक्तियां
कुल पद 6180
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2025 के तहत अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) के लिए उम्मीदवार के पास फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) या इंस्ट्रूमेंटेशन में बीएससी (B.Sc) डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, संबंधित विषयों में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री भी मान्य है। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-3 के पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं (मैट्रिक/SSLC) पास होना अनिवार्य है और साथ ही संबंधित ट्रेड (जैसे कि फाउंड्रीमैन, मोल्डर, पैटर्न मेकर, फॉरगर या हीट ट्रीटर) में आईटीआई (ITI) या अप्रेंटिसशिप पूरी होना चाहिए।

आयु सीमा

तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 18 से 36 वर्ष होनी चाहिए, और तकनीशियन ग्रेड III पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

एससी/एसटी, पूर्व सैनिक, पीडब्ल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। 

इतना मिलेगा वेतन 

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को सातवें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार वेतन और भत्ते प्रदान किए जाएंगे। टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) पद पे लेवल-5 में आता है, जिसमें प्रारंभिक मासिक वेतन ₹29,200 तय किया गया है। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-3 पद पे लेवल-2 में शामिल है, जिसका प्रारंभिक मासिक वेतन ₹19,900 होगा। इसके अतिरिक्त, चयनित अभ्यर्थियों को अन्य भत्ते एवं सुविधाएं भी नियमानुसार दी जाएंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें