कैसे होगा चयन?
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा के लिए उपस्थित होना अनिवार्य होगा। दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया ई-कॉल लेटर में दिए गए स्थान पर आयोजित की जाएगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि और समय की सूचना ईमेल, एसएमएस या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।
उम्मीदवारों को डीवी के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज मूल और प्रतियों के साथ प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अगले ही दिन उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के अधिकार क्षेत्र में स्थित नामित रेलवे अस्पतालों में चिकित्सा जांच के लिए भेजा जाएगा।
इस दिन हुई परीक्षा
तकनीशियन ग्रेड-1 के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) 19 और 20 दिसंबर, 2024 को आयोजित किया गया था, जबकि तकनीशियन ग्रेड-3 की परीक्षा 23, 24, 26, 27, 28, 29 और 30 दिसंबर, 2024 को संपन्न हुई। इस भर्ती परीक्षा में कुल 22,83,812 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
परीक्षा का आयोजन देशभर के 139 शहरों में स्थित 312 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।