फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे: आरआरबी तकनीशियन भर्ती परीक्षा छह अक्तूबर से, सिटी स्लिप वेबसाइट पर उपलब्ध, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 02 Oct 2026 05:02 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए परीक्षा शहर और तारीख की सूचना जारी कर दी है। परीक्षा 6 से 9 अक्तूबर तक होनी निर्धारित है। अभ्यर्थी अब जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। लेकिन एक बड़ा सवाल है कि प्रवेश पत्र कब जारी होगा? पढ़ें पूरी जानकारी...
 
विज्ञापन
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा शहर और तारीख की सूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपनी निर्धारित परीक्षा तारीख और परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। हालांकि, इस स्लिप को प्रवेश पत्र न समझें। इसमें सिर्फ परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख की जानकारी होगी। परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा के दिन से जुड़े अन्य निर्देश प्रवेश पत्र में दिए जाएंगे।

विज्ञापन

कब होगी आरआरबी तकनीशियन परीक्षा?

यह परीक्षा 6, 7, 8 और 9 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए यात्रा की योजना बनाने में सिटी इंटिमेशन स्लिप से मदद मिलेगी। इस भर्ती के तहत तकनीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 के पदों के लिए तकरीबन 8,41,542 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

 
विवरण जानकारी
भर्ती तकनीशियन भर्ती 2026
केंद्रीय रोजगार सूचना 02/2026
पद तकनीशियन ग्रेड 1 सिग्नल और ग्रेड 3
कुल पद 6,557
आवेदक 8,41,542
परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा
परीक्षा तारीख 6 से 9 अक्तूबर 2026
सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी

प्रवेश पत्र कब जारी होगा?

सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र का इंतजार है। दी गई जानकारी के अनुसार, ई-कॉल लेटर संबंधित उम्मीदवार की परीक्षा तारीख से करीब चार दिन पहले उपलब्ध होने की उम्मीद है। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा के दिन से जुड़े जरूरी निर्देश होंगे।

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले आधार से जुड़ी ये बातें जरूर जांचें

  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट लेकर जाना होगा।
  • जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आधार से पहचान सत्यापित नहीं की है, वे rrbapply.gov.in पर अपने लॉगिन विवरण से आधार सत्यापन कर सकते हैं। इससे परीक्षा केंद्र में प्रवेश की प्रक्रिया आसान होगी।
  • आवेदन के समय आधार सत्यापन कर चुके उम्मीदवार भी परीक्षा केंद्र जाने से पहले यह सुनिश्चित करें कि उनका आधार UIDAI सिस्टम में अनलॉक हो।
  • आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, नवीनतम फोटो, बायोमेट्रिक्स, पता और पिता का नाम सही और अपडेट होना चाहिए। जन्मतिथि कक्षा 10वीं के प्रमाणपत्र के अनुसार होनी चाहिए।
  • 15 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद यदि आधार में बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया है, तो इसे अपडेट करा लेना चाहिए।

मदद के लिए हेल्पडेस्क नंबर

किसी तरह की परेशानी या जानकारी के लिए उम्मीदवार 9513166371 पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्पडेस्क की सुविधा सोमवार से शनिवार, सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

फर्जी दावों से रहें सावधान

रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर भरोसा करने की सलाह दी है। फर्जी नियुक्ति का वादा करने वाले दलालों से सावधान रहने को कहा गया है। आरआरबी में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर होता है।
विज्ञापन

आरआरबी तकनीशियन सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार अपनी परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए ये चरण अपनाएं:
  • संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे भर्ती आवेदन पोर्टल पर जाएं।
  • केंद्रीय रोजगार सूचना 02/2026 तकनीशियन परीक्षा शहर और तारीख की सूचना वाले लिंक पर जाएं।
  • मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
  • जानकारी जमा करें।
  • स्क्रीन पर परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख दिखाई देगी।
  • दोनों जानकारियों को ध्यान से जांचें।
  • भविष्य के लिए जानकारी को डाउनलोड या सुरक्षित कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें