कब होगी आरआरबी तकनीशियन परीक्षा?
यह परीक्षा 6, 7, 8 और 9 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए यात्रा की योजना बनाने में सिटी इंटिमेशन स्लिप से मदद मिलेगी। इस भर्ती के तहत तकनीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 के पदों के लिए तकरीबन 8,41,542 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
प्रवेश पत्र कब जारी होगा?
सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र का इंतजार है। दी गई जानकारी के अनुसार, ई-कॉल लेटर संबंधित उम्मीदवार की परीक्षा तारीख से करीब चार दिन पहले उपलब्ध होने की उम्मीद है। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा के दिन से जुड़े जरूरी निर्देश होंगे।
मदद के लिए हेल्पडेस्क नंबर
किसी तरह की परेशानी या जानकारी के लिए उम्मीदवार 9513166371 पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्पडेस्क की सुविधा सोमवार से शनिवार, सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
फर्जी दावों से रहें सावधान
रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर भरोसा करने की सलाह दी है। फर्जी नियुक्ति का वादा करने वाले दलालों से सावधान रहने को कहा गया है। आरआरबी में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर होता है।
आरआरबी तकनीशियन सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार अपनी परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए ये चरण अपनाएं:
- संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे भर्ती आवेदन पोर्टल पर जाएं।
- केंद्रीय रोजगार सूचना 02/2026 तकनीशियन परीक्षा शहर और तारीख की सूचना वाले लिंक पर जाएं।
- मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
- जानकारी जमा करें।
- स्क्रीन पर परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख दिखाई देगी।
- दोनों जानकारियों को ध्यान से जांचें।
- भविष्य के लिए जानकारी को डाउनलोड या सुरक्षित कर लें।