फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB: रेलवे में तकनीशियन के 6,557 पदों पर भर्ती, किन विषयों में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी? जानें यहां

Tue, 30 Jun 2026 11:17 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Technician Notification: रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के 6,557 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के दौरान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो गई है।
 
विज्ञापन
RRB Technician Notification - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB Technician Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने के तहत 6,557 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल तथा टेक्नीशियन ग्रेड-III की 24 श्रेणियों के पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन

 
कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 30 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे)
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे)
संशोधन विंडो (संशोधन शुल्क सहित) 1 अगस्त से 10 अगस्त 2026
लेखक (Scribe) वाले उम्मीदवारों के लिए विवरण जमा करने की विंडो 11 अगस्त से 15 अगस्त 2026
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) तिथि बाद में घोषित की जाएगी

क्या है आवेदन के लिए योग्यता?

टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद के लिए उम्मीदवार के पास भौतिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) या इंस्ट्रुमेंटेशन जैसे विषयों में बीएससी डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, संबंधित क्षेत्र में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।

वहीं, अधिकांश टेक्नीशियन ग्रेड-III पदों के लिए अभ्यर्थी का मैट्रिक/एसएसएलसी पास होना आवश्यक है। साथ ही, उसके पास संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी/एससीवीटी से आईटीआई प्रमाणपत्र या अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण पूरा होना चाहिए। संबंधित ट्रेडों में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, कारपेंटर और ब्लैकस्मिथ आदि शामिल हैं। पद के अनुसार आवश्यक ट्रेड अलग-अलग हो सकते हैं।

आयु सीमा की शर्तें

  • टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-III पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष और OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। PwBD उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार 10 से 15 वर्ष तक की अतिरिक्त आयु छूट प्रदान की जाएगी।
  • पूर्व सैनिकों को उनकी सैन्य सेवा अवधि के बराबर आयु में छूट मिलेगी। इसके अलावा, श्रेणी के अनुसार उन्हें 3 से 8 वर्ष तक की अतिरिक्त छूट का लाभ भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जिसमें से CBT परीक्षा में शामिल होने पर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। वहीं SC, ST, पूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर और अल्पसंख्यक वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा, जो CBT में शामिल होने पर पूरी तरह (बैंक शुल्क काटकर) वापस कर दिए जाएंगे।
 
वर्ग रिक्तियां
अनारक्षित (UR) 2728
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) 1565
अनुसूचित जाति (SC) 1009
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 658
अनुसूचित जनजाति (ST) 597
पूर्व सैनिक (क्षैतिज आरक्षण) 661

कैसे होगा चयन?

  • आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा। इसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षा (ME) शामिल हैं। प्रत्येक चरण में सफल होने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण के लिए पात्र होंगे।
  • पहले चरण में CBT परीक्षा होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। सामान्य और EWS वर्ग के लिए न्यूनतम 40%, OBC-NCL और SC के लिए 30%, जबकि ST उम्मीदवारों के लिए 25% अंक आवश्यक हैं।
  • CBT में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के दौरान सभी मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसके बाद रेलवे के निर्धारित मेडिकल मानकों के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। अंतिम चयन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का किया जाएगा।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। आवेदन शुल्क जमा करें और सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट या PDF भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें