फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, नोट करें तिथियां, कब आएगा प्रवेश पत्र?

Fri, 11 Sep 2026 01:45 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Section Controller Exam Date: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती की परीक्षा अक्तूबर में होगी। आरआरबी ने परीक्षा शहर की जानकारी और प्रवेश पत्र जारी होने की संभावित समयसीमा भी बता दी है। पूरी जानकारी पढ़ें...
 
विज्ञापन
Indian Railways, Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB Section Controller Exam Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सीईएन 03/2026 के तहत होने वाली यह परीक्षा 12 और 13 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर की जानकारी और प्रवेश पत्र की तारीख का भी ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन

कब होगी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती की परीक्षा?

आरआरबी के 11 सितंबर 2026 के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सेक्शन कंट्रोलर पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 12 और 13 अक्तूबर को होगी।
 
विवरण जानकारी
भर्ती विज्ञापन संख्या सीईएन 03/2026
पद सेक्शन कंट्रोलर
परीक्षा का प्रकार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
परीक्षा की तारीख 12 और 13 अक्तूबर 2026
परीक्षा शहर व तिथि की जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले
ई-कॉल लेटर परीक्षा से 4 दिन पहले
आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in
rrbapply.gov.in
 

परीक्षा शहर की जानकारी कब मिलेगी?

  • अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख की जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले उपलब्ध कराई जाएगी।
  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर लिंक सक्रिय होने के बाद अभ्यर्थी इसे देख सकेंगे।
  • एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थी इसी माध्यम से मुफ्त यात्रा सुविधा के लिए यात्रा प्राधिकरण पास भी डाउनलोड कर सकेंगे।

प्रवेश पत्र कब जारी होगा?

ई-कॉल लेटर यानी प्रवेश पत्र परीक्षा की तारीख से चार दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले प्रवेश पत्र में दी गई सभी जानकारियां ध्यान से जांच लेनी चाहिए।

परीक्षा केंद्र पर आधार सत्यापन क्यों जरूरी है?

आरआरबी ने परीक्षा केंद्र पर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए हैं। अभ्यर्थियों को इन बातों का ध्यान रखना होगा:
  • परीक्षा केंद्र पर आधार से जुड़े बायोमेट्रिक के जरिए सत्यापन किया जाएगा।
  • अभ्यर्थी को मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट साथ ले जाना होगा।
  • परीक्षा के दिन आधार बायोमेट्रिक अनलॉक होना चाहिए।
  • आधार में दर्ज जानकारी कक्षा 10वीं के प्रमाण पत्र से सही होनी चाहिए।
  • नाम, जन्मतिथि और पिता के नाम जैसी जानकारियों में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।
  • जिन अभ्यर्थियों की 15 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद बायोमेट्रिक अपडेट नहीं हुई है, उन्हें समय रहते इसे अपडेट करा लेना चाहिए।
विज्ञापन

दलालों के झांसे में न आएं अभ्यर्थी

  • आरआरबी ने अभ्यर्थियों को बिचौलियों और दलालों से सावधान रहने की सलाह दी है।
  • रेलवे भर्ती में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और मेरिट के आधार पर किया जाता है।
  • किसी व्यक्ति द्वारा नौकरी दिलाने का दावा किए जाने पर उस पर भरोसा न करें।
  • भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को केवल आरआरबी की अधिकृत वेबसाइटों पर उपलब्ध सूचनाओं पर भरोसा करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें