अंतिम मेरिट और दस्तावेज सत्यापन
अंतिम चयन सूची (Final Merit List) बनाते समय CBT परीक्षा को 70% और CBAT को 30% वेटेज दिया गया है। यानी अंतिम चयन में CBT का ज्यादा महत्व होगा, जबकि CBAT का योगदान 30% रहेगा।
चयनित उम्मीदवारों का Document Verification (DV) 11 और 12 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों के सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। DV से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे स्थान, रिपोर्टिंग समय और जरूरी निर्देश उम्मीदवारों को SMS, ईमेल और RRB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।
इन दस्तावेजों को रखें तैयार
उम्मीदवारों को DV (Document Verification) के समय सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे:
- सभी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित (self-attested) फोटोकॉपी भी जरूरी है
- साथ में 2 हालिया रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लानी होंगी
- अगर कोई दस्तावेज गलत, अधूरा या असत्य पाया जाता है, तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है
- DV सफल होने के बाद उम्मीदवारों को Medical Examination के लिए बुलाया जाएगा
- अंतिम नियुक्ति तभी मिलेगी जब उम्मीदवार DV में सफल हो Medical Fitness Test पास कर लें
- RRB ने सलाह दी है कि उम्मीदवार नियमित रूप से RRB की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें ताकि सभी अपडेट समय पर मिल सकें