भारतीय रेलवे द्वारा आयोजित की गई आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले करीबन 1 करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों को ग्रुप-डी एग्जाम का इंतजार बना हुआ है। यह भर्ती 1 लाख ग्रुप-डी पदों के लिए आयोजित की गई थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण रेलवे भर्ती बोर्ड को लगातार इसकी परीक्षा तिथियों में बदलाव करना पड़ा है। अब अनुमान है कि हाल ही में सम्पन्न हुई एनटीपीसी परीक्षा और हालातों में सुधार होने के बाद इस एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए युवाओं को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी अपनी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा जैसे रेलवे, यूपी पुलिस एसआई , एयरफोर्स, एग्जाम की पक्की तैयारी और रीविजन के लिए अभी सफलता डॉट कॉम पर विज़िट कर सकते हैं। जहां उन्हें फ्री ई-बुक, फ्री मॉक टेस्ट- Subscribe Now जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। हालांकि रेलवे की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि एडमिट कार्ड, परीक्षा की तारीख और केंद्रों की अधिसूचना जल्द ही जारी की जा सकती है। यह एग्जाम पहले अप्रैल और जून के बीच निर्धारित की गई थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब उम्मीद है कि भर्ती बोर्ड जल्द ही परीक्षा का आयोजन कर सकता है।
ऐसे समझें ग्रुप डी परीक्षा का पैटर्न
रेलवे ग्रुप डी की यह परीक्षा हिंदी व इंग्लिश के अतिरिक्त 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके लिए अभ्यर्थी को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। जहां प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, वहीं गलत उत्तर के लिए 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। कंप्यूटर आधारित इस परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।
करें फ्री में परीक्षा की पक्की तैयारी
अगर आप भी घर बैठे फ्री में अपनी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आज ही Safalta द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं जिसकी मदद से अभ्यर्थी अपने किसी भी एग्जाम के पूरे सिलेबस का कंप्लीट रीविजन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अभी अपने फोन पर Safalta-app डाउनलोड करके भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।