भारतीय रेलवे लोगों के आवागमन के साथ ही बड़े पैमाने पर नौकरी देने वाली देश की सबसे बड़ी संस्था है। रेलवे हर साल लाखों युवाओं को रोजगार देता है। अगर हम रेलवे और इसकी नौकरी की बात करें और ग्रुप D भर्ती की बात ना हो तो ऐसा हो नहीं सकता। ग्रुप D भर्ती के जरिए रेलवे में सबसे अधिक लोगों को नौकरी दिया जाता है। रेलवे ने आखिरी बार अखिल भारतीय स्तर पर 2019 में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्तियां निकाली थी। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन मार्च 2019 में ही जारी किया गया था, लेकिन इसके लिए अभी तक परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं और इसके लिए पक्की और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।
कब तक हो सकता है परीक्षा का आयोजन :
ग्रुप D भर्ती के लिए आवेदन किए हुए 2 साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन इसके लिए अभी तक परीक्षा का आयोजन नहीं होने से अभ्यर्थियों में काफी गुस्सा और चिंता है। हालांकि अब कोरोना महामारी धीरे धीरे काबू में आ रही है और रेलवे ने NTPC भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन भी पूरा कर लिया है, ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि रेलवे ग्रुप D के इन पदों के लिए अगस्त माह के आखिर तक परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकता है।
पिछली बार कितना गया था कट ऑफ :
किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी सबसे पहले उस परीक्षा के कट ऑफ स्कोर के बारे में जानना चाहते हैं। अगर हम ग्रुप D परीक्षा के कट ऑफ की बात करें, तो हरेक बोर्ड के लिए इसमें अलग कट ऑफ जारी किया जाता है। 2018 की ग्रुप D भर्ती में उत्तर प्रदेश में पड़ने वाले प्रयागराज बोर्ड में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 74.57 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 69.87 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 62.92 मार्क्स तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 50.12 मार्क्स गया था।
इस बार क्या है कट ऑफ रहने के आसार :
ग्रुप D भर्ती 2021 में शामिल होने के लिए 1.15 करोड़ से भी अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार का कट ऑफ स्कोर थोड़ा बढ़ सकता है। ग्रुप D परीक्षा 2021 में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 77 से 82 मार्क्स के बीच, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 73 से 78 मार्क्स के बीच, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 67 से 72 मार्क्स के बीच तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 58 से 63 मार्क्स के बीच रह सकता है।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं बेहतर तैयारी करना चाहते हैं , तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे ग्रुप D, UPSSSC PET, SSC GD, समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं।