फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB RPF SI 2024: आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी, ऐसे जानें किसी सिटी में होगा आपका एग्जाम

Mon, 25 Nov 2024 12:13 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB RPF SI Exam 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे इस पर्ची के माध्यम से जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा।
 
विज्ञापन
Indian Railway, भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB RPF SI City Slip 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विज्ञापन संख्या CEN RPF 01/2024 के तहत आयोजित होने वाली आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट, rrbcdg.gov.in. पर जाकर परीक्षा सिटी स्लिप के माध्यम से यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तिथि देखने और यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने का लिंक संबंधित सीईएन के लिए परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर लाइव कर दिया जाएगा। ई-कॉल लेटर डाउनलोड करना परीक्षा शहर और तिथि सूचना लिंक में उल्लिखित परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले शुरू होगा।”

उम्मीदवार ध्यान दें कि परीक्षा शहर की पर्ची एडमिट कार्ड के समान नहीं है। यह दस्तावेज उन्हें यह सूचित करने के लिए प्रदान किया गया है कि उनके परीक्षा केंद्र कहां स्थित होंगे और वे किस तारीख को परीक्षा में शामिल होंगे। 
विज्ञापन

 

2 दिसंबर को शुरू होगी परीक्षा

आरपीएफ एसआई कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2 से 13 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से 4 दिन पहले ई-एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। यह भर्ती अभियान रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे सुरक्षा विशेष बल में कुल 452 सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी) और 4,208 कांस्टेबल (कार्यकारी) के रिक्त पदों को भरेगा। कांस्टेबल रिक्तियों के लिए परीक्षा शहर की पर्ची अभी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट, rrbcdg.gov.in. पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • परीक्षा शहर की पर्ची अभ्यर्थी की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। 
  • देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें। 
  • अभ्यर्थी भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें