फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे भर्ती बोर्ड की मेगा परीक्षा कल से, 2 करोड़ से ज्यादा लोग 1.4 लाख नौकरियों के लिए देंगे एग्जाम 

Mon, 14 Dec 2020 02:06 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड
विज्ञापन

Railway Recruitment Boards Exam 2020: भारतीय रेलवे अपने 21 रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के माध्यम से 15 दिसंबर से तीन चरणों में एक मेगा भर्ती अभियान आयोजन कर रहा है।  जिसमें लगभग 1.4 लाख रिक्तियों को भरने के लिए देश भर के विभिन्न शहरों में 2.44 करोड़ से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाएं कल से हैं और कोविड-19 के इस दौर में परीक्षाओं को आयोजित करने की पूरी तैयारी जोरों पर है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri : चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका


यह परीक्षा अलग-अलग चरणों में होगी जिसके पहले चरण की शुरुआत कल से हो रही है। परीक्षा का पहला चरण 15 दिसंबर से शुरू होकर 18 दिसंबर 2020 तक चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण 28 दिसंबर से एनटीपीसी श्रेणियों के लिए मार्च 2021 तक चलेगा और इसके बाद लेवल-1 की तीसरी भर्ती के लिए परीक्षा होगी। आरआरबी एमआई परीक्षा 2020 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) परीक्षा है, जो कि दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा के दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी  दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परीक्षा के लिए पहले ही ई-एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। अगर किसी अभ्यर्थी ने अभी तक अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं, तो कल परीक्षा से पहले हर हाल में प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लेें, क्योंकि बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्रों के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी RRB की रीजनल वेबसाइट के जरिए ई-ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें