भारतीय रेलवे विभिन्न पदों में नौकरी के लिए परीक्षा आयोजित कराने जा रहा हैं। यह परीक्षा 17 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से रेलवे के ग्रुप डी श्रेणी के पदों को भरा जाएगा। इस ग्रुप के लिए भारतीय रेलवे में 63 हजार से ज्यादा पदों पर रिक्तियां हैं।
भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। यदि आप इस वेबसाइट पर जाएंगे तो वहां आपको परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और परीक्षा से संबंधित कई जानकारियां मिल जाएंगी। हालांकि परीक्षा से संबंधित अधिकांश सूचनाओं को परीक्षा से 10 दिन पहले ही वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। ग्रुप सी के एडमिट कार्ड की ही तरह ग्रुप डी की परीक्षा के एडमिट कार्ड भी परीक्षा से चार दिन पहले जारी किये जा सकते हैं।