फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Recruitment: आरआरबी ने मिनिस्टीरियल, आइसोलेटेड के 1036 पदों पर दोबारा बढ़ाई आवेदन तिथि, देखें नोटिस

Tue, 18 Feb 2025 01:32 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Recruitment for Ministerial Isolated: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 1036 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार अब 21 फरवरी, 2025 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। इससे पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 6 फरवरी थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 16 फरवरी और अब 21 फरवरी, 2025 कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 1,036 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन

 
अधिसूचना के अनुसार, आवेदन पत्र सुधार विंडो (बिना शुल्क के) 24 फरवरी को खुलेगी और 5 मार्च को बंद हो जाएगी। संशोधन शुल्क के साथ, आवेदन पत्रों को 6 से 15 मार्च के बीच संपादित किया जा सकता है।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों और एससी/ एसटी/अल्पसंख्यक समुदायों/आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 500 आवेदन शुल्क500 है।

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में एकल चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) शामिल है, इसके बाद प्रदर्शन या शिक्षण कौशल परीक्षण, अनुवाद परीक्षण (यदि आवश्यक हो), और दस्तावेज सत्यापन/चिकित्सा परीक्षा शामिल है। सीबीटी में 90 मिनट के भीतर पूरा करने के लिए 100 प्रश्न होंगे, साथ ही बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को स्क्राइब का उपयोग करके अतिरिक्त 30 मिनट (कुल 120 मिनट) दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर जाएं। अब होमपेज पर उपलब्ध "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें। यहां लॉगिन करके खुद को पंजीकृत करें। आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षिक और पद-संबंधी विवरण भरें। सभी आवश्यक दस्तावेजों (फोटो, हस्ताक्षर, आदि) की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। अंत में आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें