RRB Bharti 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियों के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (rrbapply.gov.in) पर जाकर 16 फरवरी, 2025 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 19 फरवरी, 2025 से 28 फरवरी, 2025 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का माध्यम से 1036 पदों को भरा जाएगा, जिसमें जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर ट्रांसलेटर, स्टाफ और वेलफेयर इंस्पेक्टर, चीफ लॉ असिस्टेंट, कुक, पीजीटी, टीजीटी, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (पुरुष और महिला), असिस्टेंट मिस्ट्रेस (जूनियर स्कूल), म्यूजिक मिस्ट्रेस, डांस मिस्ट्रेस, प्रयोगशाला सहायक (स्कूल), हेड कुक और फिंगरप्रिंट परीक्षक जैसे पदों शामिल है।