25 नवंबर से शुरू होगी एएलपी भर्ती परीक्षा
इस टेस्ट से अभ्यर्थियों को परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और उत्तर देने की प्रक्रिया का अच्छा विचार मिल सकेगा। रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा का पहला चरण (सीबीटी-1) 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर, 2024 को आयोजित किया जाएगा। वहीं, आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 दिसंबर, 3, 9 और 12 दिसंबर 2024 को किया जाना है।
एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड की जानकारी
असिस्टेंट लोको पायलट के अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी देख सकेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे। एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि, शहर और यात्रा प्राधिकरण लिंक सभी संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। यह लिंक संबंधित सीईएन के लिए परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले लाइव होगा।
उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले ई-कॉल लेटर मिलेगा। उदाहरण के लिए, अगर किसी अभ्यर्थी की परीक्षा 25 नवंबर को है, तो उसका एडमिट कार्ड 21 या 22 नवंबर को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
असिस्टेंट लोको पायलट के लिए भर्तियां
इस भर्ती में विभिन्न ट्रेड्स के लिए भर्तियां निकाली गई हैं, जिनमें फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, मिलराइट/मेंटेनेन्स मेकेनिक, मैकेनिक (रेडियो टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमैन, ट्रैक्टर मेकेनिक, आर्माच्योर कॉयल विंडर, मैकेनिक डीजल, हीट इंजन, टर्नर, मशीनिस्ट, और रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मेकेनिक शामिल हैं।