फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि है यहां

Mon, 05 Aug 2019 11:50 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Railway Paramedical Exam 2019: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी हैं। जो उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तर कुंजी रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। उम्मीदवार के पास लॉगइन करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का होना बेहद जरूरी है। उम्मीदवार जारी की गई आंसर-की पर आपत्ति भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन


ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, उम्मीदवार 8 अगस्त, 2019 तक आपत्ति उठा सकते हैं। तय की गई तिथि के बाद उठाई गई आपत्ति मान्य नहीं है। 

कुछ लोगों को जूनियर इंजीनियर परीक्षा के परिणामों का इंतजार है तो बता दें, आरआबी जल्द ही जूनियर इंजीनियर परीक्षा के परिणाम भी जारी करेगा। जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) पदों पर भर्ती के लिए प्रथम चरण का कंप्यूटर आधारित परीक्षण मई-जून में आयोजित किया गया था। 
विज्ञापन


ऐसे उठा सकते हैं आपत्ति-
चरण 1-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2- उसके बाद होमपेज पर पैरामेडिकल आंसर-की आपत्ति से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
चरण 3- उस विकल्प पर क्लिक करें, जिसे आप गलत मानते हैं, इसे नीले रंग में चुना जाएगा।
चरण 4- प्रश्न संख्या दर्ज करें।
चरण 5- 'आपत्ति एड करें' पर क्लिक करें।
चरण 6- भुगतान करें।


यह भी पढ़ें- विदेश में पढ़ाई करने का सपना होगा पूरा, सरकार करेगी 10 से 20 लाख रुपए की मदद
विज्ञापन


आंसर-की के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें... 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें