फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे एनटीपीसी की कटऑफ जारी: अजमेर में 94.49 तो प्रयागराज में 87.53 तक पहुंचे अंक; देखें जोनवार पूरी सूची

Sat, 31 Oct 2026 05:58 PM IST
शिवम तिवारी जॉब्स डेस्क अमर उजाला

सार

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी-2 की जोनवार और श्रेणीवार कटऑफ जारी कर दी है। अजमेर में सामान्य वर्ग की कटऑफ 94.49 अंक तक पहुंची, जबकि प्रयागराज में यह 87.53 रही। उम्मीदवार अपने क्षेत्र के अनुसार सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अंक देख सकते हैं। जानें किस जोन में कितनी कटऑफ गई और आगे चयन प्रक्रिया में क्या होगा।

 

विज्ञापन
RRB NTPC UG CBT 2 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी-2 परीक्षा की जोनवार और श्रेणीवार कटऑफ जारी कर दी है। उम्मीदवार अपने क्षेत्र और श्रेणी के अनुसार कटऑफ अंक देख सकते हैं। जारी आंकड़ों के मुताबिक, अजमेर के कुछ पदों के लिए सामान्य वर्ग की कटऑफ 94.49 अंक तक पहुंच गई है। वहीं, प्रयागराज में सामान्य वर्ग के लिए यह 87.53 अंक दर्ज की गई है। कटऑफ अलग-अलग पदों और रेलवे जोन के हिसाब से जारी हुई है। 
विज्ञापन


आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 की परीक्षा 17 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। इसमें कुल 45,898 उम्मीदवार शामिल हुए थे। यह भर्ती सीईएन 07/2025 के तहत निकाली गई है, जिसके माध्यम से अंडरग्रेजुएट स्तर के कुल 3,058 पदों को भरा जाना है। इनमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क जैसे पद शामिल हैं। बोर्ड ने 30 अक्टूबर को कटऑफ जारी की। उम्मीदवार संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर अपनी श्रेणी के अनुसार अंक देख सकते हैं। 

अंकपत्र और कटऑफ कैसे देखें?

उम्मीदवार अपना अंकपत्र संबंधित क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट या निर्धारित प्रवेश पोर्टल पर देख सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि या पासवर्ड की जरूरत होगी। प्रवेश करने के बाद उम्मीदवार अपने कुल अंक, सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति के अंकों की जानकारी देख सकते हैं। कटऑफ अंक भी क्षेत्र और श्रेणी के अनुसार अलग-अलग जारी किए गए हैं। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार कटऑफ देखें। अंकपत्र भविष्य की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें।

परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

परिणाम देखने के लिए सबसे पहले अपने क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। इसके बाद सीईएन 07/2025 के तहत एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें। चयन सूची की पीडीएफ खुलने पर उसमें अपना अनुक्रमांक खोजें। इसके लिए कंप्यूटर पर कंट्रोल और एफ बटन का इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि आपका अनुक्रमांक सूची में है, तो आप अगले चरण के लिए चुने गए हैं। अंकपत्र देखने के लिए प्रवेश वाले विकल्प पर जाएं और पंजीकरण संख्या तथा जन्मतिथि भरें। परिणाम और अंकपत्र डाउनलोड करके उसकी प्रति अपने पास रखें। 

अजमेर में कितनी गई कटऑफ?


आरआरबी भुवनेश्वर एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 कट ऑफ


आरआरबी मालदा एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 कट ऑफ
विज्ञापन


 

आरआरबी प्रयागराज एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 कट ऑफ


कोलकाता



जम्मू-श्रीनगर


भोपाल

रांची





चेन्नई

बिलासपुर


पटना

सिलीगुड़ी



गोरखपुर



बेंगलुरु







 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें