फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC Answer Key: आरआरबी एनटीपीसी यूजी CBT-1 की आंसर-की आज होगी जारी, पांच जुलाई तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

Sat, 27 Jun 2026 02:50 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB NTPC UG Answer Key: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) सीईएन संख्या 07/2025 के तहत आयोजित एनटीपीसी यूजी भर्ती की सीबीटी-1 परीक्षा की उत्तर कुंजी आज जारी करेगा। उम्मीदवार प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की शाम 7 बजे से देख पाएंगे।
 
विज्ञापन
RRB NTPC UG Answer Key - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB NTPC Answer Key: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (UG) सीबीटी-1 परीक्षा 2026 की प्रश्न-पत्र, रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आज शाम 7 बजे से अपने डैशबोर्ड में लॉगिन करके उत्तर कुंजी देख सकेंगे। इसी के साथ उत्तर कुंजी को चुनौती देने की प्रक्रिया भी आज से ही शुरू हो रही है। अभ्यर्थी 5 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति शुल्क 50 रुपये तय किया गया है।

विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट के माध्यम से अपनी प्रश्न-पत्र, उत्तर और आंसर-की देख सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा?

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया गया था।
  • 7 मई से 9 मई 2026
  • 13 जून से 20 जून 2026

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि एवं समय
प्रश्न-पत्र, रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की जारी 27 जून 2026, शाम 7:00 बजे
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026, रात 11:55 बजे

ऐसे दर्ज करें आपत्ति

यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न, विकल्प या उत्तर कुंजी पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को संबंधित प्रश्न का चयन कर निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

कितना देना होगा शुल्क?

विवरण शुल्क
प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 50 रुपये
बैंक सेवा शुल्क अतिरिक्त लागू शुल्क
 
रेलवे भर्ती बोर्ड ने बताया है कि यदि किसी उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो 50 रुपये प्रति प्रश्न की फीस (बैंक सेवा शुल्क काटकर) उसी खाते में वापस कर दी जाएगी, जिससे ऑनलाइन भुगतान किया गया था।

शुल्क का भुगतान कैसे करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित माध्यमों से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं-
  • डेबिट कार्ड
  • क्रेडिट कार्ड
  • यूपीआई
  • नेट बैंकिंग

कैसे देखें आंसर-की?

उम्मीदवार आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से प्रश्न-पत्र, रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की देख सकते हैं। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो उसी पोर्टल के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा कर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि यदि उन्हें किसी प्रश्न, विकल्प या उत्तर पर आपत्ति है तो अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026, रात 11:55 बजे से पहले ही ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर दें। इसके बाद किसी भी प्रकार का दावा या अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद लिया गया निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा तथा इस संबंध में आगे कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें