आधार रखें तैयार, नहीं तो हो सकती है परेशानी
उम्मीदवार परीक्षा से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनका आधार कार्ड एक्टिव (अनलॉक) स्थिति में हो। अगर आपने पहले आधार सत्यापन नहीं किया है, तो आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन करके इसे पूरा कर लें। जिन अभ्यर्थियों ने 15 साल की उम्र से पहले आधार बनवाया था, वे अपना बायोमेट्रिक अपडेट जरूर कर लें, ताकि परीक्षा के दिन कोई परेशानी न हो।
अगर किसी भी तरह की दिक्कत हो, तो उम्मीदवार हेल्पडेस्क नंबर 9513166169 पर सोमवार से शनिवार, सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। हमेशा सही जानकारी के लिए सिर्फ आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट ही देखें और किसी भी दलाल या फर्जी वादों से दूर रहें, क्योंकि भर्ती पूरी तरह आपकी मेहनत और CBT परीक्षा के आधार पर होती है।