फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC Recruitment 2019: परीक्षा शेड्यूल के बारे में रेलवे ने दी जरूरी सूचना

Sun, 01 Sep 2019 04:23 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) परीक्षा कब ली जाएगी? यह सवाल कई महीनों से उन उम्मीदवारों को परेशान कर रहा है, जिन्होंने इस भर्ती लिए आवेदन किया है। जिन्हें इस परीक्षा में शामिल होना है। लेकिन इस सवाल का सटीक जवाब नहीं मिल पा रहा है। शुरुआत में रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार यह परीक्षा सितंबर माह में आयोजित की जानी थी। लेकिन रेलवे द्वारा परीक्षा शेड्यूल जारी करने को लेकर कोई पुष्टि नहीं की जा रही थी। अब रेलवे ने इस संबंध में जरूरी सूचना दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी के छात्रों के लिए अंग्रेजी सीखना होगा आसान, सरकार ने निकाला ये तरीका

ऐसा कहा जा रहा था कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा इस सप्ताह के अंत तक एनटीपीसी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। लेकिन भर्ती बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि अब तक RRB NTPC परीक्षा का शेड्यूल तैयार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आरआरबी इन दिनों जूनियर इंजीनियर, एएलपी टेक्नीशियन जैसी अन्य परीक्षाएं कराने में व्यस्त है। ऐसे में बोर्ड नजदीकी समय में तो एनटीपीसी परीक्षा का शेड्यूल जारी नहीं कर सकता।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दे रहा है बेहतरीन सैलरी, उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी
विज्ञापन


रेलवे के अधिकारी ने बताया कि RRB NTPC के लिए आए आवेदनों की स्क्रूटनी की प्रक्रिया अब तक चल ही रही है। ऐसे में सितंबर क्या, बोर्ड अक्टूबर में भी परीक्षा शेड्यूल जारी करेगा या नहीं, यह कहना मुश्किल है।

RRB NTPC भर्तियों के मामले में यह पहली बार होगा जब उम्मीदवारों को फर्स्ट स्टेज कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) देनी होगी। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। हर गलत जवाब पर आपके एक तिहाई अंक कटेंगे। अंतिम रूप से चयन के लिए अभ्यर्थियों को एक टाइपिंग टेस्ट भी क्वालिफाई करना होगा।

बता दें कि इसके तहत कुल 35,277 पदों पर रिक्तियां हैं। इनमें से 10,628 पद 12वीं पास के लिए हैं, जबकि 24,649 पद स्नातकों के लिए रिक्त हैं।

ये भी पढ़ें- यूपी के छात्रों के लिए अंग्रेजी सीखना होगा आसान, सरकार ने निकाला ये तरीका

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें