RRB NTPC CBT-1 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2025 सीबीटी 1 में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में सामान्य जागरूकता (General Awareness) से 40 प्रश्न, गणति से 30 प्रश्न और जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग विषय से 30 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट (1.30 घंटे) का समय मिलेगा।
उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। ऐसे में अगर आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं मालूम है तो तुक्का लगाने से बचें। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अगर किसी ने अभी तक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो नीचे बताए चरणों का पालन करके तुरंत डाउनलोड कर लें।
- उम्मीदवार सबसे पहले क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर जाएं (जैसे कि rrbmumbai.gov.in, rrbcdg.gov.in आदि)।
- वेबसाइट पर दिए गए ‘Download NTPC Admit Card 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।