फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC Answer Key: एनटीपीसी स्नातक भर्ती की उत्तर कुंजी से ऐसे करें अपने स्कोर की गणना; खुल गई आपत्ति विंडो

Tue, 01 Jul 2025 06:44 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB NTPC Graduate Level Answer Key: रेलवे भर्ती बोर्ड आज शाम 6 बजे एनटीपीसी स्नातक स्तरीय कंप्यूटर आधारित परीक्षण-1 की उत्तर कुजी जारी करेगा। अभ्यर्थी इसकी मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे। स्कोर कैलकुलेट करने का तरीका नीचे बताया गया है।
 
विज्ञापन
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB NTPC 2025 Answer Key: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आज, यानी 1 जुलाई 2025 को एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा 5 से 24 जून, 2025 तक आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार स्नातक स्तर के लिए गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के लिए उपस्थित हुए थे, वे क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। इसकी मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

विज्ञापन


सीबीटी 1 के प्रश्न, उत्तर और उत्तर कुंजी आज शाम 6 बजे से उपलब्ध है। इसके साथ ही आपत्ति विंडो भी खोल दी गई है। उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए 6 जुलाई 2025 तक का समय होगा।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, आपत्ति उठाने के लिए निर्धारित शुल्क प्रति प्रश्न 50 रुपये है, साथ ही बैंक सेवा शुल्क भी लागू है। यदि उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो ऐसी वैध आपत्तियों के लिए भुगतान किया गया शुल्क लागू बैंक शुल्क की कटौती के बाद उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा। यह रिफंड उस खाते में किया जाएगा, जहां से उम्मीदवार ने ऑनलाइन भुगतान किया है।

विज्ञापन

6 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यदि कोई आपत्ति हो तो उसे अंतिम तिथि और समय यानी 6 जुलाई, 2025 को 23.55 बजे तक दर्ज करा दें, जिसके बाद प्रश्नों, विकल्पों, कुंजियों आदि पर उम्मीदवारों की ओर से कोई भी अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ऐसे करें अपने संभावित स्कोर की गणना

एनटीपीसी स्नातक स्तरीय सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं। इसके लिए मार्किंग स्कीम को समझना जरूरी है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक प्रदान किया जाता है। गौरतलब है कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होती है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काट लिए जाएंगे। इसके आधार पर उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं।
विज्ञापन

आरआरबी एनटीपीसी की उत्तर कुंजी ऐसे करें डाउनलोड 

अनंतिम कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध स्नातक स्तरीय पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी उत्तर कुंजी 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपकी उत्तर कुंजी प्रदर्शित हो जाएगी।
  • उत्तर कुंजी की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें