रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की NTPC भर्ती के सातवें चरण की परीक्षा में अब महज चंद दिनों का वक्त बचा है। इस वजह से अभ्यर्थियों को अब अपनी तैयारियों को जाँचने के लिए मॉक टेस्ट देना चाहिए। अभ्यर्थियों के लिए RRB ने पहले चरण की परीक्षा के समय में भी मॉक टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई थी। इन मॉक टेस्ट्स की खास बात यह है कि यह 15 भाषाओं में उपलब्ध है। गौरतलब है कि RRB द्वारा आयोजित किये जाने वाले NTPC भर्ती के लिए 6 चरण की परीक्षाएं हो चुकी हैं और सातवें चरण की परीक्षा का आयोजन 23, 24, 26 और 31 जुलाई को देश भर के कई परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। अगर आपका भी सपना सरकारी नौकरी करने का है तो अपने इस सपने को पूरा करने के लिए सफलता के मॉक टेस्ट का हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा यहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स के साथ भी जुड़ सकते हैं।
ऐसे दें RRB का मॉक टेस्ट :
अभ्यर्थी RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मॉक टेस्ट का हिस्सा बन सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से पहले मॉक टेस्ट जरूर देना चाहिए ताकि उनको अपनी तैयारी में रह गई कमियों का पता चल सके। मॉक टेस्ट में शामिल होने से अभ्यर्थियों को यह भी फायदा मिलेगा की उनको परीक्षा के पैटर्न की जानकारी तथा समय के हिसाब से पेपर हल करने की प्रैक्टिस हो जाएगी।
15 भाषाओं में उपलब्ध है ये मॉक टेस्ट :
इस मॉक टेस्ट की खास बात यह भी है कि यह 15 भाषाओं में उपलब्ध है। इतनी भाषाओं में उपलब्ध होने की वजह से किसी भी भाषा के अभ्यर्थी को प्रश्न पत्र समझने में कठिनाई नहीं होगी। इन मॉक टेस्ट्स के जरिये आप अभ्यास तो कर सकते हैं, लेकिन RRB की वेबसाइट पर यह बहुत सीमित मात्रा में उपलब्ध हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आप ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट का अभ्यास करें तो आपको आज ही सफलता के मॉक टेस्ट्स का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए। इन मॉक टेस्ट्स को अभ्यर्थियों की सहायता के लिए विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है।
सफलता के साथ करें पक्की तैयारी :
आपको अपने सरकारी नौकरी करने के सपने को साकार करने के लिए आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे ग्रुप D, UPSSSC PET, UP SI, SBI क्लर्क समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहे हैं आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स, मॉक टेस्ट जैसी कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपने सरकारी नौकरी करने के सपने को करें साकार।