भारतीय रेलवे नॉन टेक्निकल पॉपुलर केटेगरी (NTPC) भर्ती के लिए 6 चरणों की परीक्षा का आयोजन करवाने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड सातवें और अंतिम चरण की तैयारी में जुटा है। ये परीक्षा देश भर में 23, 24, 26 और 31 जुलाई को होगी। रेलवे ने NTPC भर्ती के सातवें चरण की परीक्षा का शेड्यूल जारी करने के साथ साथ अभ्यर्थियों के एग्जाम सिटी और डेट की जानकारी भी जारी कर दिया है। इस बहुप्रतीक्षित भर्ती के लिए अंतिम चरण की परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी खुश तो हैं लेकिन कोरोना के इस माहौल में परीक्षा का आयोजन होने की वजह से अभ्यर्थियों को चिंता भी हो रही है। हालांकि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने घोषणा की है कि इन परीक्षाओं का आयोजन सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करके किया जाएगा , इसलिए अभ्यर्थियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। साथ ही साथ अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और बेहतर तैयारी के लिए किताबें खोज रहे हैं, तो आपको आज ही सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फ्री ई- बुक्स का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए।
इतने केंद्रों पर होगा परीक्षा का आयोजन :
23, 24, 26 और 31 जुलाई 2021 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा का आयोजन देश भर के 76 शहरों के 260 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इन 260 परीक्षा के केंद्रों में से 33 परीक्षा केंद्र उत्तरप्रदेश के विभिन्न शहरों में भी बनाये गए हैं। अभ्यार्थियों का परीक्षा किस शहर में आयोजित किया जाएगा इसकी जानकारी RRB के वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी अपने परीक्षा की तारीख तथा शहर की जानकारी संबंधित RRB के वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
परीक्षा केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का करना होगा पालन :
कोरोना महामारी के समय मे आयोजित हो रही इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को पूरे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। RRB द्वारा जारी की गई सूचना के मुताबिक हरेक एग्जाम सेंटर की जितनी क्षमता होगी, उसका सिर्फ 50 प्रतिशत ही उपयोग किया जाएगा। इसके साथ साथ अभ्यर्थियों को मास्क का भी हमेशा उपयोग करना होगा। अभ्यर्थी अपना मास्क सिर्फ फ़ोटो वेरिफिकेशन के समय उतार सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप भी रेलवे ग्रुप D, UPSSSC PET, UP SI, SBI क्लर्क या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं, तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स, मॉक टेस्ट जैसी कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।