फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC: जल्द आएगा आरआरबी एनटीपीसी परिणाम पर मंत्रालय का फैसला, रेल मंत्री ने दी जानकारी 

Sat, 05 Mar 2022 04:36 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

रेल मंत्रालय की ओर से गठित की गई समिति ने 4 मार्च, 2022 को मामले पर अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। आज शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार फैसला जल्द ही सामने आ सकता है। 
विज्ञापन
Railway Minister Ashwini Vaishnaw - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एनटीपीसी परीक्षा 2021 के परिणाम में धांधली को लेकर हुए विवाद के मामले का समाधान जल्द ही निकल सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद इस बात की जानकारी दी है। जनवरी महीने में परिणाम जारी होने के ठीक बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया था। कई स्थानों पर प्रदर्शन ने हिंसक रूप भी ले लिया था। इसके बाद रेल मंत्रालय ने सीबीटी-2 परीक्षा पर रोक लगाकर विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। 
विज्ञापन


समिति ने सौंपी रिपोर्ट
रेल मंत्रालय की ओर से गठित की गई समिति ने 4 मार्च, 2022 को मामले पर अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। आज शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार फैसला जल्द ही सामने आ सकता है। 

3 लाख सुझाव सामने आए
आरआरबी की ओर से एनटीपीसी परिणाम पर हुए विवाद के बाद सभी रेलवे जोन में उम्मीदवारों के लिए सुझाव केंद्रों की स्थापना की थी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को शिकायत और सुझाव दर्ज कराने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। रेल मंत्री ने बताया कि लगभग 3 लाख उम्मीदवारों ने अपने सुझाव और शिकायतें दर्ज कराई हैं। 
विज्ञापन


रेल मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर जानकारी दी कि रेल मंत्रालय की ओर से बनाई गई हाई-पॉवर कमेटी ने सभी सुझावों की समीक्षा कर ली है और कुछ ही दिनों में मामले पर समाधान सामने आएगा।  
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें