फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC CBTST Exam: स्नातक पदों के लिए एनटीपीसी सीबीटीएसटी पुनर्परीक्षा टली, अब इस तारीख को होगा एग्जाम

Wed, 28 Jan 2026 01:04 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

 RRB NTPC CBTST Exam: स्नातक पदों के लिए होने वाली एनटीपीसी सीबीटीएसटी पुनर्परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। पहले निर्धारित तारीख के बजाय यह परीक्षा नई तारीख पर आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
RRB NTPC CBTST Exam Date - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB NTPC CBTST Exam Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 28 दिसंबर को आयोजित एनटीपीसी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों और जिन्होंने पुनर्निर्धारण का विकल्प चुना था, उनकी निर्धारित पुनर्परीक्षा को स्थगित कर दिया है। नई परीक्षा अब 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


एनटीपीसी (गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां) के स्नातक स्तर की भर्ती के तहत कुल 5,810 पदों के लिए अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है। उम्मीदवारों को जानकारी दी गई है कि परीक्षा का शहर और समय उनकी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले, यानी 1 फरवरी तक घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

परीक्षा की नई तारीख

RRB NTPC CBTST की पुनर्परीक्षा अब 11 फरवरी 2026 को होगी। परीक्षा का शहर और तारीख देखने के लिए और अनुसूचित जाति/जनजाति उम्मीदवारों के लिए यात्रा प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा से 10 दिन पहले सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। ई-कॉल लेटर परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा।

बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से ही देखें। किसी भी अनजान या गलत स्रोत पर भरोसा न करें। साथ ही, उन लोगों से सावधान रहें जो पैसे लेकर नौकरी दिलाने का झूठा वादा करते हैं। भर्ती पूरी तरह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) पर होती है और नौकरी केवल योग्य उम्मीदवारों को ही मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें