रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर केटेगरी (NTPC) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। RRB द्वारा 5 दिसंबर को जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक NTPC भर्ती के पहले चरण की लिखित परीक्षा के परिणाम 15 जनवरी 2022 तक घोषित कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए परीक्षा 7 फेज में आयोजित की गई थी और आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हुई थी। इस परीक्षा के समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी जल्द से जल्द इसके रिजल्ट को जारी करने की मांग कर रहे थे और इसमें देरी होने के बाद अभ्यर्थियों ने डिजिटल आंदोलन भी चलाया था। अगर आप भी NTPC भर्ती के CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं, तो नियमित अभ्यास के लिए आप
RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।
कितने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित :
NTPC भर्ती के पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि इनमें से काफी संख्या में अभ्यर्थियों को पहले चरण की परीक्षा में ही बाहर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक CBT 1 में कुल रिक्तियों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये कुल 35,277 पदों को भरा जाना है। इसलिए अगर रेलवे कुल रिक्तियों के 20 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित करेगा तो भी सवा करोड़ में महज 7,05,540 अभ्यर्थियों को ही CBT 1 में सफल घोषित किया जाएगा। हालांकि, चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में रेलवे जरूरत के हिसाब से बदलाव भी कर सकता है।
कब होगी दूसरे चरण की परीक्षा :
RRB ने NTPC भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा (CBT 2) का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। RRB द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक NTPC भर्ती के CBT 2 का आयोजन 14 से 18 फरवरी 2022 के बीच किया जाएगा। हालांकि, RRB ने यह साफ कर दिया है कि कोविड-19 स्थिति को देखते हुए सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थी इस संबंध में पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों या SSC GD, UP लेखपाल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से
सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।