फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC 2021: जल्द जारी होंगे 7वें फेज के एडमिट कार्ड, परीक्षा से करीब 4 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

सार

कोरोना के कारण RRB NTPC के सातवें चरण की स्थगित हुई सीबीटी-1 परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। प्रवेश पत्र की सूचना परीक्षार्थियों को परीक्षा से पहले ही दे दी जाएगी।
विज्ञापन
RRB NTPC Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के कारण आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम के लिए स्थगित हुई सातवें फेज की परीक्षाओं को जल्द ही कराए जाने की तैयारी चल रही है। बता दें कि रेलवे विभाग में एनटीपीसी पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए सीबीटी-1 एग्जाम चल रहे थे लेकिन कोविड-19 के कारण 7वें चरण की इन परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ गया था जिसके बाद से ही लाखों अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आस लगाए बैठे हैं। जल्द ही 7वें  फेज के लिए होनी वाली सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। परीक्षार्थियों को चाहिए कि वो लगातार आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbcdg.gov.in/   पर नजर बनाकर रखें।
विज्ञापन


परीक्षा से चार दिन पहले ही डाउनलोड होगा प्रवेश पत्र
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम में सातवें फेज की परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद प्रवेश पत्र एग्जाम से चार दिन पहले ही जारी किया जाएगा जिसे परीक्षार्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र पर परीक्षा का टाइम और स्थान दर्ज होगा जिसकी सूचना अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर पहले ही दे दी जाएगी।

फ्री में करें तैयारी और रिवीजन
अगर आप बैंक, पुलिस, एसएससी, रेलवे, एयरफोर्स, एनडीए, पॉलिटेक्निक जैसी कोई प्रतियोगी परीक्षा देने की सोच रहे हैं और घर बैठकर उसकी तैयारी और रिवीजन करना चाहते हैं तो तुरंत दिए गए लिंक  https://www.safalta.com/e-books  पर क्लिक कर अपनी परीक्षा के लिए फ्री ई-बुक डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यदि उम्मीदवार घर बैठे ऑनलाइन तैयारी करना चाहते हैं तो आज ही दिए गए लिंक https://www.safalta.com/free-courses-21   पर क्लिक करके इस फ्री कोर्स को ज्वॉइन करें लें जहां लाइव क्लासेस के जरिए प्रतियोगी छात्रों की पक्की तैयारी व कंप्लीट रिवीजन कराया जा रहा है। साथ ही एक्सपर्ट फ़ैकल्टी द्वारा तैयार किए गए सैकड़ों पीडीएफ नोट्स भी एकदम निशुल्क में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें