आरआरबी जेई स्टेज II सीबीटी 2019 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जारी कर दी गई है। आरआरबी जेई सीबीटी- 2 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी अब RRB की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर उपलब्ध है।
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी के क्षेत्रीय वेबसाइट पर आरआरबी जेई स्टेज 2 अंतिम उत्तर कुंजी के डाउनलोड लिंक अपडेट कर दिए हैं। उम्मीदवार RRB JE CBT 2 अंतिम उत्तर कुंजी 2019 को 10 से 12 अक्तूबर, 2019 तक डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले बोर्ड द्वारा 26 मई, 2019 को उत्तर कुंजी जारी की गई थी। उसके उपरान्त बोर्ड ने एक नोटिस जारी करते हुए पूछा था, की यदि किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में कोई आपत्ति है, तो वे 29 सितंबर, 2019 तक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 28 अगस्त से 1 सितंबर 2019 तक आरआरबी जेई सीबीटी 2 परीक्षा 2019 आयोजित की थी। भारतीय रेलवे में जूनियर इंजीनियर (JE), जूनियर इंजीनियर (सूचना प्रौद्योगिकी), डिपो मैटेरियल अधीक्षक (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के कुल 13,487 खाली पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आगे दिए गए चरणों के माध्यम से अपनी अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।