फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB JE Recuitmnent 2024: रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 7951 पदों के लिए आवेदन का आखिरी मौका, ऐसे करें आवेदन

Thu, 29 Aug 2024 09:00 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB JE Recuitmnent 2024: आरआरबी जूनियर इंजीनियर के लगभग 8000 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार जो पात्र हैं, वे तुंरत इसके लिए आवेदन करें।  
विज्ञापन
RRB JE Recruitment 2024, रेलवे में जूनियर इंजीनियर की भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB JE Recuitmnent 2024: रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवार जिन्होंने अब तक रेलवे जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आज ही इसके लिए आवेदन करें। आरआरबी ने जूनियर इंजीनियर के 7951 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। इसके लिए आवेदन करने का आजा आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवदेन नहीं किया है, वे आज वेबसाइट बंद होने से पहले आवेदन कर लें। रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन


पात्रता मापदंड योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता के साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और 36 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म अपने रेलवे जोन की वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं।
विज्ञापन


आवेदन शुल्क
आवेदन पत्र भरने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क अनिवार्य रूप से जमा करना है, तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये तय की गई है। इसके अलावा एससी, एसटी, पीएच एवं महिला उम्मीदवारों को आवेदन के साथ 250 रुपये का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से जमा की जा सकती है।

ऐसे करें आवेदन
आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवार को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
विज्ञापन


चरण 1: सबसे पहले आपको रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट recruitmentrrb.in लिंक पर जाना होगा।
चरण 2: अब, होमपेज पर, “ भर्ती ” अनुभाग के अंतर्गत, आपको “महत्वपूर्ण भर्ती अधिसूचना” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
चरण 3: फिर, आपको पूरी जानकारी पढ़नी होगी और फिर “अभी आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण 4: इसके बाद आपको आवेदन पत्र में पूछी गई जानकारी भरनी होगी और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
चरण 5: फिर, आपको अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
चरण 6: अंत में, आपको आवेदन पत्र जमा करना होगा और फिर उसकी हार्ड कॉपी लेनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें