RRB Group D Salary: कितनी मिलेगी सैलरी?
ग्रुप D के इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के वेतन का निर्धारण सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल 1 के अनुसार होगा। इस भर्ती में पीबी-1 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को प्रति महीने 18000 रुपये का बेसिक वेतनमान दिए जाएगा। साथ ही इस भर्ती में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को सैलरी के साथ अन्य कई तरह की सुविधाओं का भी लाभ मिलता है। गौरतलब है कि इन पदों पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को महंगाई भत्ता, दैनिक भत्ता, परिवहन भत्ता, मकान किराया भत्ता, नाइट ड्यूटी भत्ता तथा ओवरटाइम भत्ता जैसे भत्तों का लाभ मिलता है।
मिलता है कई तरह के भत्तों का भी लाभ
भारतीय रेलवे द्वारा आरआरबी ग्रुप- डी कर्मचारियों को दिए जाने वाले भत्तों और लाभ की सूची कुछ इस प्रकार है।
- डीए (महंगाई भत्ता)
- एचआरए (हाउस रेंट अलाउंस)।
- दैनिक भत्ता।
- परिवहन के लिए भत्ता।
- नाइट ड्यूटी भत्ता के लिए।
- छुट्टियों के लिए मुआवजा।
- केवल रेलवे डॉक्टरों के लिए वाहन भत्ता।
- ओवरटाइम के लिए भत्ता