RRB Group D Vacancy Details: कुल पदों की संख्या स्पष्ट
आरआरबी ने ग्रुप डी (लेवल-1) पदों के लिए सटीक वैकेंसी संख्या 32,438 घोषित की है। पहले यह कहा गया था कि लगभग 32,000 पदों पर भर्ती होगी। अब स्पष्ट रूप से पदों की संख्या तय कर दी गई है।
Railway Group D Registration: आवेदन प्रक्रिया की तारीखें
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी, 2025 से शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
| कार्यक्रम |
तिथि |
| शॉर्ट नोटिस जारी |
28 दिसंबर 2024 |
| विस्तृत अधिसूचना जारी |
22 जनवरी 2025 |
| पंजीकरण शुरू |
23 जनवरी 2025 |
| आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि |
22 फरवरी 2025 |
| पंजीकरण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि |
23 से 24 फरवरी 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) |
| संशोधन शुल्क के साथ आवेदन में सुधार |
25 फरवरी से 06 मार्च 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) |
RRB Group D Eligibility: योग्यता के नियम
10वीं पास को मौका
ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होना पर्याप्त है। तकनीकी विभागों के लिए आईटीआई डिप्लोमा की अनिवार्यता को हटा दिया गया है। पहले राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) से एनएसी या आईटीआई डिप्लोमा जरूरी होता था, लेकिन अब इसके बिना भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
RRB Group D Age Criteria: आयु सीमा में छूट: अधिकतम उम्र बढ़ाई गई
कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आयु सीमा में तीन साल की छूट दी है। अब ग्रुप डी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 36 वर्ष निर्धारित की गई है, जो पहले 33 वर्ष थी। यह छूट केवल इस भर्ती प्रक्रिया के लिए लागू होगी।
आवेदन शुल्क और रिफंड
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है:
- सामान्य/OBC वर्ग: ₹500 (सीबीटी में शामिल होने पर ₹400 वापस किए जाएंगे)
- एससी/एसटी/ईबीसी/महिला/ट्रांसजेंडर: ₹250 (सीबीटी में शामिल होने पर पूरी राशि वापस होगी)
RRB Group D Salary: रेलवे ग्रुप डी की सैलरी
रेलवे ग्रुप डी भर्ती में चयनितों को 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के अनुसार स्तर-1 का वेतन दिया जाएगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों का प्रारंभिक वेतन 18,000 रुपये होगा।