RRB Group D Recruitment 2025: ग्रुप-डी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, ये भर्ती उम्मीदवारों को भारत में प्रतिष्ठित सरकारी क्षेत्र (भारतीय रेलवे) में शामिल होने के अपने सपने को पूरा करने का सुनहरा अवसर दे रहा है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती 2025 के माध्यम से ग्रुप डी लेवल 1 पदों के लिए 32438 रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन विंडो 23 जनवरी से 22 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे) तक खुली है। आरआरबी जिन भूमिकाओं के लिए भर्ती करेगा।उनमें भारतीय रेलवे के विभिन्न विभागों में पॉइंट्समैन, सहायक, ट्रैक मेंटेनर, सहायक लोको शेड, सहायक संचालन, सहायक संचालन और सहायक टीएल और एसी शामिल हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
| आरआरबी ग्रुप डी इवेंट्स |
तिथियां |
| आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना 2025 |
22 जनवरी 2025 |
| आरआरबी ग्रुप डी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू |
23 जनवरी 2025 |
| आरआरबी ग्रुप डी ऑनलाइन फॉर्म 2025 जमा करने की अंतिम तिथि |
22 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे) |
| आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि |
24 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे) |
| सुधार और संशोधन विंडो |
25 फरवरी से 6 मार्च 2025 (रात 11:59 बजे) |
| आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा तिथि 2025 |
-- |
यह भी पढ़ें: ग्रुप डी का फॉर्म भरने से पहले पढ़ें जरूरी दिशानिर्देश; वरना रद्द हो सकता है आवेदन!
यहां है सबसे अधिक वेकेंसी
रेलवे ग्रुप-डी के लिए दिल्ली में सबसे अधिक रिक्तियां हैं। यहां कुल 4785 पद है। हुबली में सबसे कम रिक्तियां हैं। यहां कुल 503 वेकेंसी उपलब्ध है।