RRB Group-D Registration 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप-डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिसमें देशभर के लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है, जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए यह अंतिम अवसर है, क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि कल है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी न हो। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 32,438 पदों को भरना है।
आरआरबी ग्रुप डी 2025 आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 4 से 13 मार्च, 2025 तक उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि 'खाता बनाएं' फॉर्म और 'चुने हुए रेलवे' में भरे गए विवरण को संशोधित नहीं किया जा सकता है।