भारतीय रेलवे ने ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी सूचना जारी की है। रेलवे इस भर्ती के आवेदन में फोटो और सिग्नेचर में सुधार करने का लिंक अपने वेबसाइट पर 15 दिसंबर से एक्टिव करने जा रही है। रेलवे ने वैसे सभी अभ्यर्थियों को अपने फोटो और सिग्नेचर में बदलाव करने का मौका देने का ऐलान किया है, जिनके आवेदन गलत फोटो और सिग्नेचर की वजह से रिजेक्ट हो गए थे। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे गए थे और उस समय इसमें शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों में आवेदन किया था। हालांकि, कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से इस भर्ती के लिए अभी तक परीक्षा नहीं आयोजित हो सकी है। वहीं, अगर आप इस भर्ती में या अन्य किसी भी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE RRB Group D Mock Test- Attempt Here की सहायता ले सकते हैं।
कैसे फोटो और सिग्नेचर को माना जाएगा सही :
जिन अभ्यर्थियों का आवेदन रद्द कर दिया गया है, वैसे अभ्यर्थियों को अपना नया फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना होगा। अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनका फोटो सनग्लासेस और टोपी पहने हुए नहीं होना चाहिए और साथ ही फोटो का बैकग्राउंड व्हाइट/लाइट कलर का होना चाहिए। जबकि उनका सिग्नेचर व्हाइट पेपर पर काले पेन से किया हुआ होना चाहिए। अभ्यर्थी सही फोटो और सिग्नेचर से संबंधित ज्यादा जानकारी इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के पैरा 16.1(o) में देख सकते हैं।
क्या है पूरी बात :
ग्रुप D भर्ती के लिए लगभग 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। लेकिन, बाद में रेलवे ने 5.11 लाख छात्रों का आवेदन यह कह कर निरस्त कर दिया कि उनका फोटो या हस्ताक्षर इनवैलिड है। हालांकि, जब अभ्यर्थियों ने भर्ती बोर्ड के सामने अपनी बात रखी तो बोर्ड ने सॉफ्टवेयर की गलती मानते हुए अभ्यर्थियों को निरस्त हुआ फॉर्म फिर से जमा करने के लिए कहा। अभ्यर्थियों ने फिर से आवेदन तो कर दिया लेकिन इस बार सिर्फ कुछ ही अभ्यर्थियों का आवेदन मंजूर किया गया और लगभग 4.5 लाख अभ्यर्थियों का आवेदन फिर से निरस्त कर दिया गया था।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों या UP SI, UP लेखपाल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको फ्री-मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। तो देर किस बात की आज ही
डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए और भी मजबूती।