RRB Railway Group D Registration: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती 2024 के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होगी और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे) है। इस भर्ती के माध्यम से 32,438 रिक्तियों को भरा जाएगा।
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य भारत के कई रेलवे जोन में इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, ट्रैफिक और सिग्नल और दूरसंचार (S&T) जैसे विभागों में पदों को भरना है।