फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D अगर नहीं मिला आवेदन शुल्क तो अब भी है मौका, दें अपने बैंक की जानकारी

Fri, 22 Mar 2019 06:07 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2019 के तहत CEN 02/2018 सीबीटी (CBT) लेवल 1 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए शुल्क वापसी की घोषणा करते हुए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवारों की शुल्क वापसी प्रक्रिया आज से शुरू होगी, यानी आज 22 मार्च, 2019 और 28 मार्च, 2019 तक जारी रहेगी। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के माध्यम से इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


शुल्क वापसी प्रक्रिया के दौरान यह देखा गया है कि बैंक के गलत जानकारियों के कारण कई उम्मीदवारों की शुल्क वापसी प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी, वही कुछ उम्मीदवारों द्वारा खाता संख्या नहीं दी गई है व अधिकांश संख्या में उम्मीदवारों द्वारा एक ही खाता संख्या को पंजीकृत किया गया है।  

आरआरबी ने बैंक खातों के जानकारियों को सही करने के लिए एक बार फिर अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सही बैंक जानकारी प्रदान करें और जमा करने से पहले फिर से सावधानीपूर्वक जांच करें। क्योंकि जमा करने के बाद बैंक विवरण में कोई संशोधन की संभव नहीं है। तदनुसार, एक अद्यतन बैंक खाता लिंक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर प्रदान किया जाएगा जो 22 मार्च, 2019 से 28 मार्च, 2019 तक आयोजित होगा। अपने सही बैंक खाते के जानकारी को सही उपलब्ध कराने के लिए 22 मार्च, 2019 को इन उम्मीदवारों को एसएमएस और ईमेल भी भेजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को यहां पढ़े।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें