फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D Exam Date 2025: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तिथि संशोधित, जनवरी-फरवरी में सीबीटी एग्जाम

Tue, 23 Dec 2025 04:10 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Group D Exam Date 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा की संशोधित तारीखें जारी कर दी हैं। परीक्षा 8-9 जनवरी और 2 से 10 फरवरी तक होगी। सिटी इंटिमेशन स्लिप और ई-कॉल लेटर तय समय पर जारी किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Indian Railways, Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB Group D Exam Date 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के लेवल-1 पदों के लिए होने वाली आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा 2025 की तारीखों में संशोधन कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी नई सूचना के अनुसार, अब यह परीक्षा जनवरी और फरवरी 2025 में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


पहले यह परीक्षा 1 जनवरी से 16 जनवरी 2025 के बीच प्रस्तावित थी, लेकिन अब संशोधित कार्यक्रम के तहत परीक्षा कुछ चयनित तारीखों पर कराई जाएगी।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 की नई तारीखें

आरआरबी ग्रुप डी की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) निम्न तारीखों को आयोजित की जाएगी:
  • 8 जनवरी 2025
  • 9 जनवरी 2025
  • 2 फरवरी 2025
  • 3 फरवरी 2025
  • 4 फरवरी 2025
  • 5 फरवरी 2025
  • 6 फरवरी 2025
  • 9 फरवरी 2025
  • 10 फरवरी 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ये तारीखें 7वें वेतन आयोग के लेवल-1 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों के लिए लागू होंगी।

सिटी इंटिमेशन स्लिप और यात्रा पास की जानकारी

उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर की जानकारी (City Intimation Slip) और SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यात्रा प्राधिकरण (Travel Authority) परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

जिन उम्मीदवारों की सिटी इंटिमेशन स्लिप सक्रिय की जाएगी, उन्हें रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भी सूचना दी जाएगी। यह सूचना उसी मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी, जो ऑनलाइन आवेदन के समय दर्ज की गई थी।

ई-कॉल लेटर (Admit Card) कब मिलेगा

आरआरबी के अनुसार, उम्मीदवार अपने ई-कॉल लेटर (Admit Card) परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे। ई-कॉल लेटर पर परीक्षा की पूरी जानकारी जैसे तारीख, समय और परीक्षा केंद्र का पता दिया होगा।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2025 का विवरण

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2025 भारतीय रेलवे में लेवल-1 के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,03,769 पदों को भरा जाएगा। इन पदों में शामिल हैं:
  • असिस्टेंट (वर्कशॉप)
  • असिस्टेंट ब्रिज
  • असिस्टेंट C&W
  • असिस्टेंट डिपो (स्टोर्स)
  • अन्य लेवल-1 पद

आधिकारिक नोटिस...
विज्ञापन

सहायता और संपर्क जानकारी

यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए या किसी प्रकार की समस्या है, तो वे आरआरबी की हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
  • हेल्पडेस्क नंबर: +91 9513631887
  • समय: सोमवार से शनिवार, सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें, ताकि परीक्षा से जुड़ी कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी छूट न जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें