फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D Exam 2021: ग्रुप D भर्ती में सफल होने के लिए लिखित परीक्षा के साथ इन 3 चरणों की परीक्षा में भी लेना होगा हिस्सा, जानें इनमें कैसे सफल हो सकते हैं आप

सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी पिछले काफी समय से लिखित परीक्षा आयोजित किए जाने की मांग कर रहे हैं। इस भर्ती के लिए रेलवे ने मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
rrb group d - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे देश में सबसे अधिक सरकारी नौकरियां देने के लिए जानी जाती है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण ग्रुप D भर्ती है। इस भर्ती के जरिए कुल 1.03 लाख पदों पर भर्तियां होनी हैं और पदों की संख्या के हिसाब से यह संसार की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। हालांकि इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी रेलवे के रवैये से बेहद परेशान हैं। दरअसल इस भर्ती के लिए रेलवे ने मार्च 2019 में ही नोटिफिकेशन जारी किया था। लेकिन ढाई साल से भी अधिक का समय बीत जाने के बाद भी इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नहीं हुई है। अभी तक लिखित परीक्षा नहीं होने की वजह से अभ्यर्थी काफी परेशान हैं और वो रेलवे से इसे जल्द से जल्द आयोजित करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Join Now से जुड़ सकते हैं।

लिखित परीक्षा के साथ अन्य टेस्ट्स में भी लेना होगा हिस्सा :

ग्रुप D भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ अन्य कई टेस्ट्स में भी हिस्सा लेना होगा। दरअसल इस भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा और इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट्स में भी हिस्सा लेना होगा।

कैसे सफल हो सकते हैं आप :

इन टेस्ट्स में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को अभी से ही तैयारी करने की जरूरत है। दरअसल लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से दसवीं के स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को इस भर्ती का सिलेबस देखते हुए इसी स्तर के प्रश्रों का अभ्यास करना चाहिए। वहीं, PET में अभ्यर्थियों को 2 तरह की दौड़ में हिस्सा लेना होगा, अभ्यर्थियों को इसका भी नियमित अभ्यास करना चाहिए। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में मांगे जाने वाली डाक्यूमेंट्स की जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है। अभ्यर्थियों को इन सभी डॉक्युमेंट्स को संभाल कर रखना चाहिए।

कब तक हो सकती है परीक्षा :

रेलवे ने अभी तक इस परीक्षा की तारीखों को लेकर कोई घोषणा नहीं कि है। साथ ही यह खबर भी सामने आ रही है कि रेलवे ग्रुप D के पहले चरण की परीक्षा से पहले NTPC भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित कर सकती है। अगर रेलवे ऐसा करती है तो ग्रुप D परीक्षा में और भी देर हो सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है, इसलिए अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक ही जगह सफलता ऐप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स, फ्री करेंट-अफेयर्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें