आवेदन की नई तिथियां
- रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार अब ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 9 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक कर दी गई है। पहले यह तारीख 2 मार्च 2026 थी।
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 11 मार्च 2026 रात 11:59 बजे कर दी गई है। इससे पहले शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 मार्च 2026 थी।
- आवेदन फॉर्म में संशोधन (मॉडिफिकेशन) करने की नई तिथि 12 मार्च से 21 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है। पहले यह विंडो 5 मार्च से 14 मार्च 2026 तक खुली रहने वाली थी।
इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों को स्क्राइब (लेखक) की सुविधा चाहिए, वे अब 22 मार्च से 26 मार्च 2026 के बीच पोर्टल पर अपनी स्क्राइब डिटेल भर सकेंगे। पहले यह तिथि 15 मार्च से 19 मार्च 2026 थी।
| विवरण |
पूर्व निर्धारित तिथि |
संशोधित तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि व समय |
02.03.2026 (रात 11:59 बजे) |
09.03.2026 (रात 11:59 बजे) |
| जमा किए गए आवेदन के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि |
04.03.2026 (रात 11:59 बजे) |
11.03.2026 (रात 11:59 बजे) |
| आवेदन पत्र में संशोधन (संशोधन शुल्क सहित) की अवधि* |
05.03.2026 से 14.03.2026 (रात 11:59 बजे तक) |
12.03.2026 से 21.03.2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| पात्र स्क्राइब अभ्यर्थियों द्वारा स्क्राइब विवरण भरने की अवधि |
15.03.2026 से 19.03.2026 |
22.03.2026 से 26.03.2026 |
बाकी शर्तें पहले जैसी
रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि सीईएन 09/2025 से जुड़ी अन्य सभी शर्तें और नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे। केवल तिथियों में बदलाव किया गया है।
बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें ताकि किसी भी नए अपडेट की जानकारी मिल सके।

फर्जी वादों से सावधान रहने की अपील
नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटरीकृत है और चयन केवल मेरिट के आधार पर होगा। अभ्यर्थियों को चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी दलाल या झूठे वादों से सावधान रहें, जो नौकरी दिलाने के नाम पर गुमराह कर सकते हैं।