फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D Result: आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी रिजल्ट पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगा परिणाम

Tue, 13 Dec 2022 11:13 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB group D CBT Result and PET Dates: RRB group D CBT 2022 Result and PET Dates: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) 2022 का परिणाम 24 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
RRB group D CBT Result and PET Dates
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB group D CBT 2022 Result and PET Dates: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) 2022 का परिणाम 24 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार जो आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- indianrailways.gov.in और  संबंधित आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों से अपना परिणाम देख सकेंगे।

विज्ञापन

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी आधारित परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्तूबर के बीच कई चरणों में आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 को क्लीयर किया है, उन्हें अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा। 
 

RRB Group D PET 2022 जनवरी 2023 में होने के आसार

आरआरबी ग्रुप डी पीईटी यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा -2022 जनवरी, 2023 में शुरू होने की संभावना है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सीबीटी में अर्हता प्राप्त करने की उम्मीद करने वाले पात्र उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए तैयार रहने की सलाह दी जाती है, जो क्षेत्रीय रेलवे के संबंधित रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) द्वारा शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी और जनवरी 2023 से अस्थायी रूप से निर्धारित की जाएगी। इस संबंध में, संबंधित आरआरसी द्वारा अपनी आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर अलग अधिसूचना प्रकाशित किया जाएगा।

 
विज्ञापन

RRB Group D CBT 2022 जानिए कैसे चेक करें परिणाम?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- indianrailways.gov.in पर जाएं।
  2. आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  3. यहां Railway Recruitment Boards पर क्लिक करें। 
  4. सूची में से अपने क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड का चयन करके उस पर क्लिक करें। 
  5. क्षेत्रीय केंद्र की वेबसाइट के होम पेज पर, रिजल्ट लिंक देखें।
  6. इसके बाद लिस्ट में अपना रिजल्ट चेक करें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें