फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D: रेलवे ग्रुप-डी के लिए आवेदन शुरू, 32438 पदों के लिए सीबीटी से होगा चयन, जानें फिजिकल टेस्ट नियम

Thu, 23 Jan 2025 09:19 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Group D Recruitment: आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती के 32,438 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे) है। अभ्यर्थी एक्स पर भर्ती को 1 लाख+ पद करने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन
RRB Group-D Recruitment 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB Group D Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती (RRB Group D Recruitment) के 32,438 पदों के लिए अधिसूचना जारी की दी है। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे) है।

घट गई रिक्त पदों की संख्या 

साल 2019 में रेलवे ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती निकली थी। जिसके लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। इस बार सिर्फ 32 हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। तैयारी कर रहे अभ्यर्थी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भर्ती को 1 लाख+ पद (RRB Group D Vacancy Increase) करने की मांग कर रहे है। उम्मीदवारों का कहना है कि 2019 के 5 साल बाद ग्रुप डी की भर्ती आई है। ऐसे में पदों की रेलवे बोर्ड को पदों की संख्या में इजाफा करना चाहिए।
विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती

रेलवे ग्रुप डी भर्ती में निम्नलिखित पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं: असिस्टेंट (एस एंड टी), सहायक (वर्कशॉप), असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट कैरिज और वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल), असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट पी.वे, असिस्टेंट टीएल और एसी (वर्कशॉप), असिस्टेंट टीएल और एसी, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट टीआरडी, पॉइंट्समैन और ट्रैकमेंटेनर-IV।

पात्रता मानदंड

आरआरबी ग्रुप डी रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करनी होंगी:
  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास, या एनसीवीटी/एससीवीटी-मान्यता प्राप्त संस्थानों से आईटीआई प्रमाण पत्र।  
  • आरआरबी ग्रुप डी पात्रता मानदंड 2025 के अनुसार, 18 और 36 वर्ष की आयु के उम्मीदवार पात्र हैं।
  • ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों को 5 वर्ष की आयु सीमा में  छूट दी जाएगी।

आयु सीमा में तीन साल की छूट

पिछले कुछ महीनों में हुई विभिन्न रेलवे भर्तियों की तरह, ग्रुप डी भर्ती के नोटिस में भी अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट का उल्लेख किया गया है। कोविड महामारी के कारण ग्रुप डी भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की राहत दी गई है, जिससे अब यह 33 साल की बजाय 36 साल तय की गई है। यह छूट केवल एक बार के लिए लागू होगी।

RRB Group D 2025: चयन प्रक्रिया

इस बार की भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी 90 मिनट का होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 25-25 प्रश्न जनरल साइंस और मैथमैटिक्स से, 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी और रीजनिंग से और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स से होंगे। सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया लागू होगी। सीबीटी में अच्छे प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। सीबीटी के आधार पर कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। सीबीटी केवल एक चरण में आयोजित किया जाएगा। पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण होगा।

RRB Group D Vacancy: आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। सीबीटी में उपस्थित होने पर बैंक शुल्क कटने के बाद 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। वहीं पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, भूतपूर्व सैनिक और एससी/एसटी/आल्पसंख्यक समुदायों/आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। सीबीटी में उपस्थित होने पर बैंक शुल्क कटने के बाद 250 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।

फिजिकल टेस्ट नियम

पीईटी में पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलोग्राम वजनी बोरी के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में तय करनी होगी। इस परीक्षण के लिए सिर्फ एक ही अवसर मिलेगा और बोरी को बीच में नहीं रखा जा सकता। इसके अलावा, 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी और इस दौड़ के लिए भी केवल एक मौका दिया जाएगा।

महिला उम्मीदवारों को 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पार करनी होगी। यह परीक्षण भी केवल एक बार किया जा सकेगा, और बोरी को बीच में नहीं रखा जा सकता। इसके अतिरिक्त, 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी, और इस दौड़ के लिए भी एक ही मौका मिलेगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • अपने क्षेत्र की आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट (जैसे, rrbcdg.gov.in ) पर जाएं।
  • CEN 08/2024 भर्ती अधिसूचना के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन आईडी बनाने के लिए अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करें।
  • अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें और आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरें।
  • अपने फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
  • अपना पसंदीदा पद और क्षेत्र चुनें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम या एसबीआई ई-चालान के माध्यम से करें।
  • अपने आवेदन पत्र को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें