फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D: रेलवे ग्रुप-डी भर्ती में सिलेक्शन हुआ तो कितनी मिलेगी सैलरी? पढ़ें भत्तों-सुविधाओं की जानकारी

Wed, 01 Jul 2026 06:26 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Group D Salary: रेलवे की ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी अब फिजिकल टेस्ट में शामिल होंगे। अंतिम रूप से चयनित होने के लिए सभी चरणों में पास होना जरूरी है। आइए जानते हैं कि इस भर्ती में चयनित होने पर कितनी सैलरी, कौन से भत्ते और सुविधाएं मिलती हैं। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (वेतन) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB Group D Salary: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप-डी के 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण पीईटी और दस्तावेज सत्यापन है। लिखित परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। कुल 32,438 पदों पर नियुक्ति होनी है। चयनित होने पर पे-मैट्रिक्स लेवल-1 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कई प्रकार के भत्तों और लाभ भी प्रदान किए जाते हैं।

विज्ञापन

RRB Group D Salary: कितनी मिलेगी सैलरी?

ग्रुप D के इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के वेतन का निर्धारण सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल 1 के अनुसार होगा। इस भर्ती में पीबी-1 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को प्रति महीने 18000 रुपये का बेसिक वेतनमान दिया जाएगा।

साथ ही इस भर्ती में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को सैलरी के साथ अन्य कई तरह की सुविधाओं का भी लाभ मिलता है। गौरतलब है कि इन पदों पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को महंगाई भत्ता, दैनिक भत्ता, परिवहन भत्ता, मकान किराया भत्ता, नाइट ड्यूटी भत्ता तथा ओवरटाइम भत्ता जैसे भत्तों का लाभ मिलता है।

मिलता है कई तरह के भत्तों का भी लाभ

भारतीय रेलवे द्वारा आरआरबी ग्रुप- डी कर्मचारियों को दिए जाने वाले भत्तों और लाभ की सूची कुछ इस प्रकार है।
  • डीए (महंगाई भत्ता)
  • एचआरए (हाउस रेंट अलाउंस)
  • दैनिक भत्ता
  • परिवहन के लिए भत्ता
  • नाइट ड्यूटी भत्ता के लिए
  • छुट्टियों के लिए मुआवजा
  • केवल रेलवे डॉक्टरों के लिए वाहन भत्ता
  • ओवरटाइम के लिए भत्ता
विज्ञापन

आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट कब जारी हुआ?

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-डी भर्ती 2026 का परिणाम आज जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत 32,438 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपनी जोन-वाइज मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत अंक और योग्यता स्थिति लॉगिन विंडो के माध्यम से चेक कर सकते हैं। CBT परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें