फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D 2021: 23 फरवरी से शुरू होने जा रही है परीक्षा, लिखित परीक्षा के बाद दो तरह के दौड़ में भी होना होगा शामिल

सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होगी। इस परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को अन्य टेस्ट्स में भी हिस्सा लेना होगा।
विज्ञापन
rrb group d - फोटो : amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे की सबसे बड़ी भर्तियों में शामिल ग्रुप D भर्ती 2019 के लिए रेलवे ने पहले चरण की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस भर्ती के जरिए ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्तियां की जानी हैं और इसके लिए रेलवे ने अभ्यर्थियों से मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे। हालांकि, कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से इस भर्ती के लिए अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी  थी। आवेदन करने के ढाई साल बाद तक इस भर्ती के लिए परीक्षा नहीं होने से अभ्यर्थी काफी परेशान थे और इसके लिए अभ्यर्थियों ने डिजिटल आंदोलन भी चलाया था। इसी डिजिटल आंदोलन के बाद रेलवे ने इस भर्ती के लिए 23 फरवरी 2022 से परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। गौरतलब है कि रेलवे ने अभ्यर्थियों को 15 दिसंबर से 26 दिसंबर तक अपने फोटो और सिग्नेचर में सुधार का मौका दिया है। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE RRB Group D Mock Test- Attempt Now की सहायता ले सकते हैं 

लिखित परीक्षा के बाद दो तरह की दौड़ में भी होना होगा शामिल :

23 फरवरी से शुरू होने वाली लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) से भी गुजरना होगा और इस दौरान उन्हें 2 तरह की दौड़ में हिस्सा होना होगा। पुरुष अभ्यर्थियों को पहले चरण की दौड़ में 35 किलोग्राम का वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। तो वहीं, महिला अभ्यर्थियों को भी पहले चरण में 20 किलोग्राम का वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को कही भी वजन को नीचे नहीं रखना होगा और उन्हें इसके लिए एक ही मौका मिलेगा। दूसरे चरण की दौड़ में पुरुष अभ्यर्थियों को बिना कोई वजन उठाए 4 मिनट और 15 सेकंड में 1000 मीटर की दूरी तय करनी होगी और महिला अभ्यर्थियों को भी बिना कोई वजन उठाए 5 मिनट 40 सेकंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। 

23 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा :

ग्रुप D भर्ती के लिए रेलवे परीक्षा 23 फरवरी से शुरू करेगी और इस परीक्षा को कई फेज में आयोजित करेगी। गौरतलब है कि कोरोना महामारी को देखते हुए इससे पहले NTPC भर्ती की परीक्षा भी 7 फेज में आयोजित की गई थी। साथ ही RRB ने यह साफ कर दिया है कि कोविड-19 स्थिति को देखते हुए सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी इस संबंध में पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं समेत SSC GD, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए और भी मजबूती।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें