फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Non-Technical Answer Key: गैर-तकनीकी स्नातक पदों के लिए उत्तरकुंजी जारी, इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति

Mon, 06 Apr 2026 03:41 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Graduate Non-Technical Answer Key: रेलवे भर्ती बोर्ड ने गैर-तकनीकी स्नातक पदों के लिए उत्तरकुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार 12 अप्रैल तक किसी भी प्रश्न या उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB Non-Technical Answer Key: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने गैर-तकनीकी स्नातक पदों (सीईएन 06/2025) के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की उत्तरकुंजी जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित की थी। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रश्न, उत्तरकुंजी को देख सकते हैं।

विज्ञापन


इस सुविधा के लिए RRB की वेबसाइट पर लिंक 06 अप्रैल 2026, शाम 4 बजे से 12 अप्रैल 2026, रात 11:55 बजे तक सक्रिय रहेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह विवरण ध्यान से देखें और यदि कोई प्रश्न, विकल्प या उत्तर कुंजी में आपत्ति हो, तो उसे इसी समय सीमा में दर्ज करें।

आपत्ति दर्ज करने के लिए शुल्क

हर प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपये शुल्क लगेगा, साथ में बैंक सेवा शुल्क भी देना होगा। अगर आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो यह शुल्क बैंक सेवा शुल्क घटाकर वापस कर दिया जाएगा। रिफंड उसी खाते में आएगा, जिससे आप ऑनलाइन भुगतान किया था। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और यूपीआई नेट बैंकिंग इस्तेमाल कर सकते हैं।

आरआरबी की वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज करने का पूरा तरीका और निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे 12 अप्रैल 2026, रात 11:55 बजे तक अपनी आपत्तियां दर्ज कर दें। इसके बाद किसी भी प्रश्न, विकल्प या उत्तर कुंजी पर आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। दर्ज की गई आपत्तियों पर आरआरबी का निर्णय अंतिम होगा और इस मामले में उम्मीदवारों से कोई और पत्राचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

RRB Graduate Non-Technical Answer Key 2026: ऐसे दर्ज करें आपत्ति

  • सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Answer Key लिंक खोलें।
  • रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।
  • आपत्ति वाले प्रश्न/उत्तर चुनें और विवरण दर्ज करें।
  • शुल्क भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग के माध्यम से करें।
  • आपत्तियां 12 अप्रैल 2026, रात 11:55 बजे तक दर्ज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें